सरगुजा
अंबिकापुर, 24 दिसंबर। मंगलवार को नवीन सर्व सोनार समाज के द्वारा मासिक बैठक समाज के जिला अध्यक्ष विनोद सोनी के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक में समाज को संगठित और इसके विस्तार करने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक की शुरूवाच में समाज के पुरोधा रहे स्वर्गीय रामचंद्र स्वर्णकार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई,उन्हें याद करते हुए समाज के लोगों ने उनके बताए हुए रास्ते मे चलने की प्रेरणा ली। समाज की बैठक अब हर माह के अंतिम मंगलवार को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।सोनार समाज को एकजुट करने के साथ ही इसके विस्तार करने को लेकर बैठक में अनुभवी लोगों ने अपना अनुभव साझा किया।बैठक में शामिल होने पहुचे समाज लोगो ने एक स्वर में इस बात पर जोर दिया कि समाज को एक नई दिशा देने के लिए सबसे जरूरी है कि लोग समाज से जुड़े और सामाजिक गतिविधियों में शामिल हों।
नवीन सर्व सोनार समाज का उद्देश्य ही यही है कि समाज के लोगो को संगठन से जोड़ा जाए ताकि उसके विकास के लिए काम किया जा सके,नवीन सर्व सोनार समाज की बैठक में इस बात का भी निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में सभी पदाधिकारी अपने संगठन का विस्तार न सिर्फ जिले बल्कि पूरे संभाग में करेंगे ताकि लोगो के जुडऩे से संगठन को एक मजबूती मिल सके।
इस बैठक में नवीन सर्व सोनार समाज के संभागीय प्रभारी रघुनाथ सोनी, समाज के संभागीय संरक्षक शिवराम सोनी, संभागीय अध्यक्ष सुरेश सोनी, जिला अध्यक्ष विनोद सोनी, नगर अध्यक्ष प्रकाश सोनी, विजय सोनी, सुरेंद्र सोनी, अशोक सोनी,राजेन्द्र प्रशाद सोनी, विनोद सोनी, अंकुर सोनी, अरुण सोनी, सतीश सोनी, शेखर सोनी,अनूप सोनी के साथ बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।