सरगुजा

ओपीएस में प्रायमरी विंग के मेधावी बच्चे पुरस्कृत
19-Dec-2025 10:47 PM
ओपीएस में प्रायमरी विंग के मेधावी बच्चे पुरस्कृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 19 दिसंबर। ओरिएण्टल पब्लिक स्कूल में प्रायमरी विंग का 35वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ। ओपीएस के उप प्राचार्य डॉ. तहसीन अहमद खान द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रायमरी विन्ग के शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में मेडल तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों में हना सिद्दिकी (कक्षा-4), समित कुजूर (कक्षा-5), शैलजा जायसवाल (कक्षा-6), रिद्धिमा यादव (कक्षा-7), मोस्ट रेगुलर स्टूडेन्ट ऑफ द इयर आरवी जायसवाल, आर्य जायसवाल, अर्थ जायसवाल, समित कुजुर, संस्कृति दुबे, अंशुमन गायकवाड, अराध्या पटेल, अनामिका दास,दिव्या चोपड़ा, संस्कृति सिंह को पुरस्कृत किया गया।

 शैक्षणिक सत्र 2025-26 में मोस्ट लेबोरियस स्टूडेन्ट ऑफ द इयर के लिए तृप्ति पैंकरा, मोस्ट हेल्पफुल स्टूडेन्ट ऑफ द इयर के लिए सनाउल्लाह अंसारी, बेस्ट इनरटेनर स्टूडेन्ट ऑफ द इयर के लिए याग्येश सरकार और वर्ण शर्मा, बेस्ट परफॉरमेन्स इन एक्स्ट्रा कैरीकुलर एक्टिीविटीज़ में माहिरा शमीम, बेस्ट मॉनीटर ऑफ द इयर के लिए लबिबा फातिमा और वैष्णवी गुप्ता, बेस्ट स्काउट एण्ड गाइड ऑफ द इयर के लिए अंशुमन सोनी, दिव्या प्रताप सिंह, मेघा खुटे, गौरी अग्रवाल, बेस्ट स्टूडेन्ट ऑफ द इयर के लिए परिधि पटेल, मोस्ट डिसीप्लिन्ड स्टूडेन्ट ऑफ द इयर के लिए समित कुजूर, बेस्ट डेबुट अक्षित कुशवाहा, म्यूजिशियन ऑफ द इयर के लिए आरोही श्रीवास्तव, अदित्य नारायण, मास्टर ऑफ सेरेमोनी के लिए संस्कार सिन्हा और माहिरा शमीम को पुरस्कृत किया गया।

  ओपीएस मिनी स्पोट्र्स के तहत हुए स्पर्धाओं में मिनी गल्फ (अंडर 12) में गल्र्स में प्रथम, सदफ अफरीन बॉइस में प्रथम श्रेयस साहू द्वितीय याग्येश सरकार और तृतीय स्थान आशीष पैंकरा को प्राप्त हुआ। मिनी गल्फ (अंडर 14) में प्रथम, सानवी मिश्र, द्वितीय जैनाब परवीन खान और तृतीय स्थान प्रियांशी चौधरी को प्राप्त हुआ। सिटिंग थ्रो वॉलीबॉल गल्र्स से कलाम हाउस प्रथम स्थान, सेक्सपीयर हाउस द्वितीय स्थान एवं ब्वायस से कलाम हाउस प्रथम स्थान, सेक्सपीयर हाउस द्वितीय स्थान, लेग क्रिकेट में टैगोर हाउस प्रथम स्थान, कलाम हाउस द्वितीय स्थान, खो खो में प्रथम स्थान कलाम हाउस, द्वतीय स्थान आइसटीन हाउस, कबाड्डी में प्रथम स्थान आइसटीन हाउस, द्वितीय स्थान पर सेक्सपीयर हाउस, डॉज बॉल (अंडर 14) में प्रथम स्थान टैगोर हाउस, द्वितीय स्थान सेक्सपीयर हाउस, क्रिकेट में प्रथम स्थान पर सेक्सपीयर हाउस, द्वतीय स्थान कलाम हाउस एवं तृतीय स्थान टैगोर हाउस ने प्राप्त किया।

 इस अवसर पर शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में मेडल, सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

 समारोह के अंत में विद्यालय के उप प्राचार्य तहसीन अहमद खान द्वारा विद्यार्थियों को जीत की बधाई तथा शुभकामनाएं दी।

 

 


अन्य पोस्ट