सरगुजा
अवैध भंडारण, डेढ़ सौ बोरी धान जब्त
16-Dec-2025 9:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
लखनपुर,16 दिसंबर। आज प्रशासनिक टीम ने घर में अवैध भंडारण किया लगभग डेढ़ सौ बोरी धान 60 क्विंटल जब्त करते हुए मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
मुखबिर की सूचना मिलने पर प्रशासनिक टीम के नायब तहसीलदार उमेश तिवारी के नेतृत्व में खाद्य निरीक्षक सतपाल सिंह के द्वारा मंगलवार की सुबह ग्राम कुन्नी निवासी गणेश यादव के घर में दबिश देते हुए डेढ़ सौ बोरी धान जब्त किया गया है। जिसका वजन लगभग 60 क्विंटल लगभग 143340 रुपए आंकी जा रही है।
खाद्य निरीक्षक सतपाल सिंह ने कहा कि अवैध धान भंडारण और परिवहन को लेकर यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। धान खरीदी प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों पर नियमों के तहत आगे भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे