सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लुण्ड्रा, 14 दिसंबर। जनपद पंचायत लुण्ड्रा के अंतर्गत ग्राम पंचायत करेसर में अभिनव पहल करते हुए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला करेसर में ममता किंडो एवं अभिषेक पावले (जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि लुण्ड्रा एवं उप सरपंच ग्राम पंचायत सेमरडीह), सुधाकर मिश्रा और रेखा मिश्रा के सहयोग एवं सामूहिक प्रयास से स्कूली बच्चों को ठंड से बचाव के लिए स्वेटर वितरित किए गए।
सामूहिक जिम्मेदारी की मिसाल स्थानीय शिक्षकों और जनसहयोग से उपजा यह कदम ग्रामीण शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होता है। ऐसे प्रयासों से बच्चे ठंड की मार झेलने के बजाय किताबों के पन्नों में खो जाएंगे, सपनों को पंख लगेंगे।
इस अभिनय सेवा कार्य की शुरुआत के अवसर पर भोपाल सिंह -प्रधान पाठक जमील अहमद-शिक्षक ममता किंडो-शिक्षक, अभिषेक पावले जनपद पंचायत लुण्ड्रा प्रतिनिधि, एवं उपसरपंच सेमरडीह, मंगल कोरवा सरपंच करेसर एवं अध्यक सरपंच संघ लुण्ड्रा, कमलेश यादव पुर्व उपसरपंच करेसर, भानु प्रताप पावले उपस्थित थे ।