सरगुजा
दुकानदार को सौ रुपये का नकली नोट मिला!
13-Dec-2025 10:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 13 दिसंबर। शहर के जोड़ा पीपल मार्ग क्षेत्र में एक दुकानदार को 100 रुपये का ऐसा नोट मिलने की जानकारी सामने आई है, जिसे वह नकली होने का संदेह जता रहा है।
दुकानदार ने नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर बताया कि एक ग्राहक द्वारा दिया गया यह नोट उसने सामान बिक्री के दौरान स्वीकार कर लिया था। बाद में नोट को देखने पर उसे इसके असली होने को लेकर संदेह हुआ। दुकानदार ने उक्त नोट ‘छत्तीसगढ़’ अखबार को दिखाया।
फिलहाल यह मामला दुकानदार द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। इस संबंध में किसी बैंक या पुलिस विभाग से पुष्टि नहीं हो सकी है।
प्रशासन और बैंक अधिकारियों द्वारा समय-समय पर नागरिकों और व्यापारियों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती रही है कि संदिग्ध नोट मिलने पर उसे संबंधित बैंक या पुलिस को सौंपा जाए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे