सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,13 दिसंबर। जनजाति गौरव समाज छ.ग.की प्रांतीय बैठक सरगुजा अम्बिकापुर में संरक्षक प्रेम शंकर सिदार के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश अध्यक्ष एम.डी.ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में संगठन के संरक्षक श्री सिदार ने कार्य की समीक्षा करते हुए जनजाति समाज का आध्यात्मिक विरासत पर विचार साझा किये। आगामी कार्ययोजना में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वालंबन, व्यसनमुक्ति की दिशा में कार्य करने के लिए बल दिये।
प्रदेश अध्यक्ष एम. डी. ठाकुर जी ने संभाग, जिला और ब्लॉक में एक मजबूत संगठन बनाने का आह्वान करते हुए पुनर्गठन की दृष्टि से संभागीय अध्यक्ष परमेश्वर सिंह, कोषाध्यक्ष- संजय सिंह, सचिव- सहदेव भगत की घोषणा की। प्रदेश महामंत्री रामलखन सिंह पैकरा ने जनजाति गौरव समाज की स्थापना का उद्देश्य प्रस्तावना व भूमिका रखी।
युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष इंदर भगत ने देव दर्शन, वनसंचार की सूचना के साथ बैठक को संबोधित किया। बैठक में कोरिया विभाग के संघचालक प्रणव चक्रवर्ती का भी सानिध्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर प्रवासी भारतीय (एनआरआई) चंद्रकांत पटेल ने बैठक को संबोधित कर जनजाति गौरव समाज को 2,51000/-(दो लाख एक़वन हजार रुपए) का सहयोग राशि प्रदान की।
संभागीय अध्यक्ष ने जिला, ब्लॉक में संगठन को मजबूत करने के लिए तिथि निर्धारण अन्न/धन संग्रह व कार्यशाला की भी तिथि तय की है। सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए बैठक का समापन किया।
बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष बंसीधर उरांव, संभागीय उपाध्यक्ष उमाशंकर भगत, तेजबल नाग, शिवनारायण सिंह, जिलाध्यक्ष बिहारी उरांव, रघुवीर भगत, दिनेश सिंह, संतोष सिंह, रामप्रताप मरावी, उपेंद्र उरकेरा, रामलखन सिंह, संत सिंह, रज्जू राम, अंकित तिर्की, महिला प्रभाग के जिलाध्यक्ष शशिकला भगत, जयंती भगत, पुष्पा सिंह, रेणुका सिंह, अमवती नेताम, धरम सिंह, बुधना राम सहित संभाग, जिला, ब्लॉक के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।