सरगुजा

होली क्रॉस महिला कॉलेज में दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी
13-Dec-2025 4:08 PM
होली क्रॉस महिला कॉलेज  में दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर,13 दिसंबर। होली क्रॉस वीमेन्स कॉलेज,अम्बिकापुर के प्रेक्षागृह में आईक्यूएसी सह  वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सि.शाता जोसफ के संरक्षण व मार्गदर्शन में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी की शुरुआत ऊर्जा व प्रकाश के वाहक दीपों को प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर छात्रा दिशा टोप्पो व समूह द्वारा प्रार्थना नृत्य तथा छात्रा सि. प्रियंका व समूह द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रोफेसर राजेन्द्र लाकपाले, कुलपति, संत गहिरागुरू विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर रिजवान उल्लाह, अतिरिक्त क्षेत्रीय निदेशक, उच्च शिक्षा, सरगुजा मंडल तथा मुख्य वक्ता प्रोफेसर शोभित कुमार वाजपेयी, प्राचार्य शास. जे. पी. एम. विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुंगेरी, छत्तीसगढ़ रहे। अतिथियों द्वारा महाविद्यालय से प्रकाशित राष्ट्रीय संगोष्ठी की संक्षेपिका का विमोचन किया गया।

 दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध को ‘इमरजिंग ट्रेन्ड्रस इन ट्रेड, कार्मस एण्ड इंडस्ट्रीज़’ जैसे तात्कालिक व प्रांसगिक विषय पर केन्द्रित किया गया।

 उद्घाटन समारोह का अंत प्राचार्य द्वारा अतिथियों को मेमेंटो व शॉल प्रदान कर किया गया। इस संगोष्ठी के संयोजक डॉ. विनोद गर्ग, सहा. प्राध्या.वाणिज्य, आयोजन सचिव डॉ. सि. मंजू टोप्पो, उप-प्राचार्य तथा सहसंयोजक एस. एस.अली,सहा. प्राध्या., वाणिज्य व संगोष्ठी समिति में मनीषा बेक, सहा. प्राध्या., वाणिज्य रही। इस संगोष्ठी में राज्य के विभिन्न जिलों व देश में माने जाने विद्वान शामिल हुए तथा 200 विद्वानों ने अपना पंजीकरण करवाया।

 संगोष्ठी में 12 दिसम्बर को दो सत्र का संचालन हुआ, जिसमें पहले सत्र में 15 शोधार्थियों  व दूसरे सत्र में 20 शोधार्थियों ने अपने शोध -पत्रों का वाचन किया। संगोष्ठी में मंच का संचालन सोनल सिंन्हा सह  रागिनी ब्रिजीट लकड़ा  सहा. प्राध्या., वाणिज्य जबकि धन्यवाद ज्ञापन आलोक चक्रवर्ती, सहा. प्राध्या., गणित द्वारा किया गया।

 इस अवसर पर डॉ.राजेश श्रीवास्तव, प्राचार्य श्री साईं बाबा आदर्श महाविद्यालय, अम्बिकापुर व डॉ. ऋषि सिंह, प्राचार्य, सरस्वती महाविद्यालय, अम्बिकापुर सहित महाविद्यालय में पदस्थ  सम्पूर्ण शैक्षणिक सह अ-शैक्षणिक स्टाफ व सम्पूर्ण छात्राओं की उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट