सरगुजा
शुभम जायसवाल अम्बिकापुर विस अध्यक्ष नियुक्त
12-Dec-2025 10:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर,12 जनवरी। युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष आकाश शर्मा ने शुभम जायसवाल को अम्बिकापुर विधानसभा के लिए युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।अम्बिकापुर शहर ब्लॉक अध्यक्ष से प्रमोशन मिलने के साथ उनकी नियुक्ति युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर हुई है।
शुभम जायसवाल वर्तमान में नगर निगम अम्बिकापुर में पार्षद हैं। पूर्व में वे एनएसयूआई के सरगुजा जिले के उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं। इस नियुक्ति के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक एवं आईसीसी सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव एवं निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने उन्हें उनकी इस उपलब्धि की बधाई दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे