सरगुजा

बीएड कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछते हुए विभिन्न कानूनी प्रावधान समझें
10-Dec-2025 10:49 PM
बीएड कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछते हुए विभिन्न कानूनी प्रावधान समझें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर,10 दिसंबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में स्थानीय कला केंद्र मैदान अंबिकापुर में नए कानून की जानकारी हेतु प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने 10 दिसंबर को संत हरिकेवल महाविद्यालय के बीएड प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं का आगमन हुआ,जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा भारतीय न्याय संहिता,भारतीय सुरक्षा संहिता,भारतीय साक्ष्य अधिनियम,साइबर अपराध, एवं यातायात के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया।

प्रदर्शनी में महाविद्यालय के क्षात्रों को संबोधित करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक अम्बिकापुर राहुल बंसल ने बताया की किस प्रकार भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में निहित कानून द्वारा हमारी न्याय प्रणाली को अधिक आधुनिक पारदर्शी एवं नागरिकों के हित में बनाना है।

 साथ ही डिजिटल अपराध जैसे वित्तीय धोखाधड़ी, सोशल मीडिया अपराध, फर्जी अकाउंट, डेटा चोरी जैसे अपराधों में प्रभावी कार्यवाही हेतु नए कानून की आवश्यकता एवं विशेषता पर जानकारी दी गई।


अन्य पोस्ट