सरगुजा
सहोदय अंतरविद्यालयीय प्रतियोगिता आयोजित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,7 दिसंबर। माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, सूरजपुर के प्रांगण में 5 दिसम्बर को सूरजपुर सहोदय अंतरविद्यालयीय प्रतियोगिता 2025 का सफल आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के तीन प्रतिष्ठित विद्यालय—माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, संजय नगर साधुराम विद्या मंदिर, सूरजपुर और मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल, कल्याणपुर—ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक आनंद धर दीवान ने मशाल जलाकर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों द्वारा व्यक्तित्व निर्माण और अनुशासन के महत्व पर प्रेरणादायी संदेश दिया।
प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल और खो-खो खेल में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खिलाडिय़ों ने पूरे आत्मविश्वास, समर्पण और खेलभावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वहीं दर्शकों ने भी भरपूर उत्साह के साथ टीमों का मनोबल बढ़ाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर वॉलीबॉल तथा खो-खो (बॉयज़) दोनों ही प्रतियोगिताओं में माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल ने विजेता का गौरव प्राप्त किया, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय रहा।
खो-खो गल्र्स में मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल, कल्याणपुर ने परचम लहराया। साधुराम विद्या मंदिर सूरजपुर ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में निदेशक प्रतीक दीक्षित ने विजेता विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान किए । इस अवसर पर प्राचार्या वर्षा अग्रवाल मैडम ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में टीमवर्क,नेतृत्व, आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास करते हैं।
निदेशक एवं प्राचार्या ने कुमारी खुशबू गुप्ता मैडम और नीरज ठाकुर सर के समर्पित मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया।


