सरगुजा

वाहन की टक्कर से युवक की मौत
07-Dec-2025 10:07 PM
वाहन की टक्कर से युवक की मौत

उदयपुर, 7 दिसंबर। कोरबा जिले के युवक की शनिवार की रात सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। पोस्टमार्टम प्रक्रिया देर शाम पूरी हुई।

जानकारी के अनुसार बलेश्वर यादव  पिता अमृत लाल डांडगांव स्थित प्रिंस ढाबा में श्रमिक के रूप में कार्यरत थे, वे रात लगभग 8 बजे बाजार से लौट रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर रात लगभग 1 बजे डायल 112 की सहायता से शव को सीएचसी उदयपुर लाया गया और मर्चुरी में रखा गया। रविवार शाम तक पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी। परिजनों द्वारा अस्पताल प्रशासन से संपर्क के बाद देर शाम चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम किया गया।

घटना स्थल और अस्पताल में उदयपुर थाना के सब-इंस्पेक्टर आभास मिंज और पुलिस टीम मौजूद रही। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है तथा शव वाहन से मृतक को उनके गृह ग्राम केंदई ढ़ेंगुरचुवा जिला कोरबा भेजने की व्यवस्था की गई है।


अन्य पोस्ट