सरगुजा

स्काउट्स-गाइड्स जिला पदाधिकारियों व ब्लॉक सचिवों की बैठक
06-Dec-2025 10:19 PM
स्काउट्स-गाइड्स जिला पदाधिकारियों व ब्लॉक सचिवों की बैठक

अंबिकापुर, 6 दिसंबर। जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन कमिश्नर सुरगजा डॉ दिनेश कुमार झा की अध्यक्षता में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ- सुरगजा के जिला पदाधिकारियों एवं ब्लॉक सचिवों की जिले में पहली बार जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बैठक हुई।

बैठक के एजेंडावार चर्चा में तृतीय सोपान शिविर, स्काउटर गाइडर बेसिक प्रशिक्षण शिविर, राष्ट्रीय रोवर रेंजर जम्बूरी बालोद, राज्य पुरस्कारों में स्काउट गाइड की सहभागिता, जिला एवं ब्लॉक के कार्यक्रमों की रूप रेखा, जिला पदाधिकारी ब्लॉक सचिवों के कार्यो की जानकारी, अंशदान पंजीयन राशि की जानकारी आदि विषयों पर वृहद रूप से हुई गहन चर्चा, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सारी विषयों पर पूर्ण रूप से बेहतर कार्य करने हेतु जिला संघ के पदाधिकारियों को दी अपनी सहर्ष मंजूरी साथ ही स्काउटिंग गतिविधियों के हर क्षेत्र में सहयोग हेतु किया आश्वस्त, बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउटिंग एवं गाइडिंग को विद्यालय स्तर से लेकर ब्लॉक एवं जिले स्तर तक अन्य विद्यार्थियों के लिये एक रोल मॉडल की तरह बनाना है ताकि हर कोई इससे स्वयं जुडने को प्रेरीत हो।

 इस बैठक में जिला संघ सचिव महेंद्र सिंह, सह सचिव रेशमा लकड़ा, प्रभारी सचिव एस के सिसादरी, प्रशिक्षक मनीष गुप्ता, पुष्पिका मिंज, ब्लॉक सचिव बतौली मनीषा तिर्की,  कुजूर, आदि शामिल रहे।

 बैठक का संचालन जिला संगठन आयुक्त योगेश विश्वकर्मा द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट