सरगुजा
करंट से युवक की मौत
06-Dec-2025 10:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बतौली (सरगुजा), 6 दिसंबर। करदना में शुक्रवार सुबह झूलते हुए बिजली तार की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक सुबह शौचालय की ओर जा रहा था, तभी कटे हुए तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया।
घटना के कुछ ही देर बाद मृतक के पिता भी अंधेरे में बेटे के शव से टकरा गए, जिससे उन्हें भी तेज करंट का झटका लगा, हालांकि वे बाल-बाल बच गए।
मृतक इस्माइल तिग्गा हाल ही में पिता बना था और घर में नवजात के आने की खुशी अभी बनी ही थी कि यह हादसा हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच जारी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


