सरगुजा

किताबी ज्ञान के साथ रचनात्मक पढ़ाई पर जोर
06-Dec-2025 10:12 PM
किताबी ज्ञान के साथ  रचनात्मक पढ़ाई पर जोर

 शिक्षकों का पांच दिनी प्रशिक्षण संपन्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लुण्ड्रा, 6 दिसंबर। नवीन पाठ्यपुस्तक पर आधारित माध्यमिक शाला में कक्षा छठवीं विज्ञान व सामाजिक विज्ञान विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण 01 से 5 दिसंबर तक शा हाई स्कूल डाडगांव व हा से स्कूल बालक लुण्ड्रा में सम्पन्न हुआ।

 इस प्रशिक्षण में विकासखंड लुण्ड्रा के लगभग 53 शिक्षकों ने विज्ञान और 60 से अधिक ने सामाजिक विज्ञान का प्रशिक्षण लिए। जिसमें नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार पुराने रटने की विधि के स्थान पर बच्चों का कौशल विकास और स्वयं करके सीखने का महत्व दिया गया।

इसी क्रम में बच्चों में कौशल विकास हेतु ब्लूम टेक्सोनोमी पद्यति, जिसमें ज्ञान-बोध-अनुप्रयोग-विश्लेषण- मूल्यांकन का प्रयोग किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पाठ्यपुस्तक में किये गए बदलाव से शिक्षकों को गहराई से परिचय कराना था, तथा सतत व्यापक मूल्यांकन के तरीके के बारे में विस्तार से जानकारी देना।

विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि यह प्रशिक्षण समय की मांग है सभी शिक्षक इन बदलाओ को प्रभावी ढंग से कक्षा  में लागू कर सकें।

सहा. विकास खंड शिक्षा अधिकारी जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि नई शिक्षा नीति आने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा व शिक्षक अपने दायित्वों का पालन कर बच्चों को आगे बढ़ाने में मदद करें। कार्यशाला विकासखंड स्रोत समन्वयक  अजय सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। अपने उद्बोधन में कहा कि यह कार्यशाला से शिक्षकों को शिक्षण सामग्री को समझने व छात्रों को बेहतर ढंग से पढ़ाने में मदद मिलेगी ।


अन्य पोस्ट