सरगुजा

मन की बात की प्रथम बैठक व कार्यशाला
04-Dec-2025 9:34 PM
मन की बात की प्रथम बैठक व कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 4 दिसंबर। प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात की प्रथम बैठक व कार्यशाला मण्डल नवानगर में रखी गई थी। इस बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया व अध्यक्षता नवानगर मण्डल के मण्डल अध्यक्ष बाली चरण यादव ने की। अपने आतिथ्य व्याख्यान में जिलाध्यक्ष जी ने सभी मण्डल के अध्यक्ष व मन की बात के सभी मण्डल के संयोजक, सह संयोजक को 30 नवंबर के मन की बात के सफल आयोजन के लिए बधाई दी व मन की बात में हर माह अलग-अलग थीम पर कार्ययोजना बनाकर कभी एक पेड़ मां के नाम, स्वच्छता, खेल-कूद प्रतियोगिता सरगुजा जिले के 787 बूथों पर करवाने का आग्रह किया है, एवं सभी बूथों में एक संयोजक और दो सह संयोजक की जल्द-से-जल्द सभी मण्डल अध्यक्ष मन की बात के संयोजक, सह संयोजक बूथ पर नियुक्त करेंगे।

आत्मनिर्भर भारत के विधानसभावार कार्यक्रम में जिले के सभी युवाओं को सम्मलित करवाने तथा एस.आई.आर. पर सभी बूथों में बी.एल.ए.2 को सक्रिय भागीदारी रखने का भी मण्डल अध्यक्षों से आग्रह किया गया। कार्यशाला में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में सभी को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनवरत जनता के बीच में जाकर कार्य करते रहते हैं। मोदी जी के मन की बात हर बूथ पर भाजपा के कार्यकर्ता जनता से रूबरू होने का यह एक माध्यम है।

आत्मनिर्भर भारत पर निश्चल प्रताप सिंह ने अपने व्याख्यान दिए और कहा कि इस दीपावली वोकल फॉर लोकल, स्वदेशी वस्तुओं की जमकर खरीदी हुई, और निश्चित रूप से अपना देश स्वालंबन होता जा रहा है। एस.आई.आर. पर अपनी बात रखते हुए निलेश सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 90 प्रतिशत गणना पत्रक भरे जा चुके हैं। थोड़ा अगर कही कमजोरी दिख रहा है तो वह शहर और कस्बों में दिख रहा है। गणना पत्रक भरने की तिथि 04 दिसंबर 2025 से आगे बढ़ाकर 12 दिसंबर 2025 कर दी गयी है। सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया बचे हुए लोगों का गणना पत्रक जल्द-से-जल्द भरवाया जावे। मन की बात के जिला संयोजक जन्मेजय मिश्रा ने भी स्वागत भाषण दिया।

मंच का संचालन जिला सह संयोजक श्रवण दास ने किया व आभार महेन्द्र सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में 10 मण्डल के अध्यक्ष व 14 मण्डल से मन की बात के संयोजक, सह संयोजक उपस्थित थे।

मण्डल अध्यक्ष क्रमश: कमलेश तिवारी, दिनेश बारी, प्रबोध सिंह, अखण्ड विधायक सिंह, त्रिलोचन सदावर्ती, भगत सिंह पैकरा, आशिष गुप्ता, संजय गुप्ता, व महामंत्री संजीव वर्मा, दिलीप प्रजापति, अजय सोनी, भूपेन्द्र सिंह, सतीश शर्मा, निशांत सिंह (शोलू) व मन की बात के संयोजक, सह संयोजक क्रमश: रवि विश्वकर्मा, मनीष बारी, सत्यम साहू, राहुल अग्रवाल, शिवराज सिंह चैहान, रमेश यादव, ओमकार सिंह, लवकेश राजवाड़े, प्रमोद जायसवाल, अमृत लाल यादव, ब्रम्हदेव गुप्ता, सतीश सारथी, मोती दास, अजय सोनी, सुरेश कुमार, विन्धेश्वरी लाल पैकरा, संतोषी पावले, विवेक गोयल, सत्यनारायण कश्यप, राजाराम यादव, रामकृपाल यादव, सुमार दास, बुद्धि यादव उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट