सरगुजा

साहित्यकार सम्मान समारोह में सुरेश प्रसाद जायसवाल का सम्मान
01-Dec-2025 10:36 PM
साहित्यकार सम्मान समारोह में सुरेश प्रसाद जायसवाल का सम्मान

लखनपुर,1 दिसंबर। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग सम्मान समारोह 28 नवंबर को एसपी जायसवाल निवासी लखनपुर सरगुजा को 28 पुस्तक लिखने पर प्रांत स्तरीय सम्मान राज्य के संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल,विधायक पुरंदर मिश्र एवं विधायक अनुज शर्मा संचालक संस्कृति एवं राजभाषा आयोग विवेक आर्य दो अभिलाष बिहार सचिन छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के हाथों रायपुर संस्कृति भवन में सम्मानित किया गया।

राज्य भर के 6 साहित्यकार को सम्मानित किया गया, जिसमें सरगुजा संभाग से श्री जायसवाल को यह सम्मान मिला।

इस अवसर पर प्रदेश भर के कवि साहित्यकार बहुत बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।सरगुजा के कई साहित्यकार जैसे आशा पांडे,माधुरी जायसवाल, आनंद राम,राजेंद्र विश्वकर्मा,श्याम बिहारी पांडे,डॉक्टर सपन सिंह, राजलक्ष्मी पांडे,रामजतन यादव एवं अजय भागीरथी उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम में राजेश तिवारी समन्वयक जिला सरगुजा राजभाषा आयोग की विशेष भागीदारी रही।


अन्य पोस्ट