सरगुजा

बालकृष्ण पाठक सरगुजा कांग्रेस के पुन: जिलाध्यक्ष बने
29-Nov-2025 10:37 PM
 बालकृष्ण पाठक सरगुजा कांग्रेस के पुन: जिलाध्यक्ष बने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 29 नवंबर। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान में सरगुजा में बालकृष्ण पाठक को फिर से जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वे 6 महीने पहले हुए बदलाव में जिलाध्यक्ष बनाए गए थे।

टीएस सिंहदेव के करीबी बालकृष्ण पाठक को छह माह पूर्व दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए गए थे। वे इसके पूर्व वर्ष 2016 से वर्ष 2019 तक सरगुजा कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जवाबदेही संभाल चुके हैं। सरगुजा में कांग्रेस के दावेदारों में बालकृष्ण पाठक के अलावे 13 नाम सामने आए थे, हालांकि यहां संगठन बालकृष्ण पाठक के पक्ष में एकतरफा रहा, जिसके कारण बालकृष्ण पाठक को फिर से जिलाध्यक्ष का मौका मिला है।


अन्य पोस्ट