सरगुजा

काम में लापरवाही, रोजगार सहायक को निलंबित करने निर्देश
24-Nov-2025 10:02 PM
काम में लापरवाही, रोजगार सहायक को निलंबित करने निर्देश

लखनपुर, 24 नवंबर। उदयपुर-लखनपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वनसिंह नेताम तहसीलदार, आरआई के साथ लखनपुर नगर सहित विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण किया।

 इस दौरान उन्होंने लखनपुर विकासखंड के कुंवरपुर में एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फॉर्म वितरण जमा करने तथा डीजीटाइजेशन में प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्य में लापरवाही बरतने वाले रोजगार सहायक को फटकार लगाते हुए लखनपुर जनपद सीईओ डॉक्टर स्वेच्छा सिंह को एसआईआर कार्य में लापरवाही बरतने वाले रोजगार सहायक को निलंबित करने हेतु निर्देशित किया है। कोटवार के अनुपस्थित होने पर बर्खास्त करने आरआई संजय सिंह को कहा गया।

एसडीएम ने एसआईआर कार्य में प्रगति लाने स्थल का चयन कर चौपाल लगाकर गांव में कोटवार से मुनादी कराकर फॉर्म भरवाये जाने निर्देशित किया है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार अंकिता पटेल, आरआई संजय सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद है।


अन्य पोस्ट