सरगुजा
अंबिकापुर, 14 नवंबर। फोरम फॉर फास्ट जस्टिस का राष्ट्रीय अधिवेशन 15-16 नवंबर को है। पीजी कॉलेज ऑटोडोरियम में देश के कई राज्यों से आए लोगों को उद्बोधन होगा।ज्ञात हो कि न्याय व्यवस्था में सुधार तथा तत्काल न्याय दिलाने और न्यायालय में जो कमियां है, उसे दूर करने हेतु फोरम फॉर फास्ट जस्टिस संस्था के द्वारा कार्य किया जाता है।
उक्त संस्था के पूरे देश में सदस्य अलग-अलग जिलों और राज्य में न्यायपालिका में सुधार के लिए कार्य कर रहे हंै, इन्हीं सब तथ्यों को रखने के लिए फोरम फॉर फास्ट जस्टिस संस्था का प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय अधिवेशन होता हैं, जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से प्रतिनिधि शामिल होते हैं, इस बार राष्ट्रीय अधिवेशन करने की जिम्मेदारी सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस को दी गई है , जो पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम अंबिकापुर में 15-16 नवंबर को होना है।
शनिवार की सुबह 10 बजे मल्टीपरपस स्कूल से रैली के रूप में कार्यक्रम की शुरुआत होगी और रैली का समापन पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में होगा, उसके बाद सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से आए अतिथियों का उद्बोधन होगा।
उक्त कार्यक्रम में आम जनता, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता तथा सभी वर्ग के लोग शामिल होंगे। आप सभी से अपील है कि उक्त कार्यक्रम में आवश्यक रूप से शामिल हो।


