सरगुजा

इंद्र कुमार सारथी का निधन
25-Oct-2025 9:40 PM
इंद्र कुमार सारथी  का निधन

अम्बिकापुर, 25 अक्टूबर। नगर के गांधीनगर हरि देवेंद्रम कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त प्रधान पाठक इंद्र कुमार सारथी का निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 25 अक्टूबर को अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे सरगुजा पेंशनधारी कल्याण संघ के संभागीय अध्यक्ष थे।

वे अपने पीछे पुत्र अनुराग सारथी, अभिषेक सारथी व पुत्री शिल्पी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को शंकरघाट स्थित मुक्तिधाम में सुबह 10 बजे किया जाएगा व अंतिम यात्रा उनके निज निवास हरि देवेंद्रम कॉलोनी बी 24 से मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।


अन्य पोस्ट