सरगुजा

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि अंबिकापुर में धूमधाम से मनाई दीपावली
22-Oct-2025 10:18 PM
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि अंबिकापुर में धूमधाम  से मनाई दीपावली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 22 अक्टूबर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय अंबिकापुर में ब्रह्माकुमारी बहनों एवं संस्था से जुड़े लोगों के द्वारा आत्म दीपक का यादगार त्यौहार दीपावली, दीप जलाकर बहुत धूमधाम से मनाया गया।

 यह त्यौहार सतयुग की शुरुआत का प्रतीक है जब लक्ष्मी और श्री नारायण  सिंहासन पर आसीन हो खुशियां मनाते हैं। इस दृश्य का बहुत सुंदर  चित्रण रंगोली द्वारा किया गया है, जो आकर्षण से भरपूर है। सच्ची दीपावली तब होती है जब आत्मा में ज्ञान का दीप जलता है अर्थात यह एक ऐसा उत्सव है जो आत्मा की शुद्धि, आंतरिक शांति और दैवीय गुणों को जागने पर जोर देता है।


अन्य पोस्ट