सरगुजा

सेवानिवृत्ति पर कमलेश को दी विदाई
05-Oct-2025 8:53 PM
सेवानिवृत्ति पर कमलेश को दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सीतापुर, 5 अक्टूबर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर में कार्यरत कमलेश कुमार त्रिपाठी ड्रेसर ग्रेड -01 के द्वारा अधिवार्षिक आयु पूर्ण करने के उपरांत को सेवानिवृत होने पर समीक्षा मीटिंग हॉल में भावभीनी विदाई दी गई। विदाई  समारोह में बीएमओ डॉ. शिवनारायण साय पैंकरा ने शाल श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया।

 इस अवसर पर बीएमओ ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति से पहले कमलेश कुमार त्रिपाठी ने अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया। इनके द्वारा जिस लगन एवं ईमानदारी से अपने दायित्वों को अंजाम दिया गया है, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।

 इस दौरान सेवानिवृत होने वाले स्वास्थ्य कर्मी को लेखापाल देवीदयाल सिंह चौधरी के  प्रयासों से  सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन अदायगी आदेश एवं सम्मान पत्र लेखापाल एवं बीएमओ के द्वारा प्रदान किया गया। विगत नौ वर्षों से लेखापाल देवीदयाल सिंह चौधरी के द्वारा इस तरह का अनुकरणीय पहल किया जा रहा है।

विदाई कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुलाब राय कुर्रे, डॉ अमोश किंडो ,डॉ संयोगिता पैंकरा, डॉ नीरज कुशवाहा, डॉ संदीप त्रिपाठी, सुरेश कुमार यादव, चेतन कुमार राठिया, देवदत्तराम, बलभद्र सिंह ठाकुर, हरि प्रसाद यादव, विजय सिंह पैंकरा, प्रतिमा गुप्ता, मंजू मिश्रा,  सुनीता गुप्ता, विनोद कुमार टोप्पो, समेत काफी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट