सरगुजा

गांधी जयंती पर स्वच्छता दीदीयों का सम्मान
03-Oct-2025 8:55 PM
गांधी जयंती पर स्वच्छता दीदीयों का सम्मान

लखनपुर,3 अक्टूबर। दो अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में नगर पंचायत लखनपुर के वार्ड क्रमांक 04 में स्थापित गांधी प्रतिमा में केबीनेट मंत्री राजेश अग्रवाल एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू के द्वारा फूल माला चढाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। तथा केबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के द्वारा स्वच्छता दीदीयो को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया,और उनके कार्यों की सराहना की।

नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू ने कहा कि स्वच्छता दीदीयो के कारण ही प्रतिदिन पूरे नगर में प्रतिदिन डोर टू डोर कचडा कलेक्शन का कार्य प्रतिदिन होता है। तथा आम जनता स्वच्छता को लेकर जागरूक हैं।इस कार्यक्रम में दिनेश साहु,पिछडा वर्ग जिलाध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी , पार्षद अमित बारी,निशांत गुप्ता,शिवराज सिंह,सचिन बारी,मुख्य नगरपालिका अधिकारी विधासागर चौधरी , सहायक राजस्व निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह , सफाई दरोगा चन्द्रशेखर चौधरी  आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट