सरगुजा

चैतन्य झांकी का दर्शन करने परिवार सहित आईजी पहुंचे
01-Oct-2025 9:54 PM
चैतन्य झांकी का दर्शन करने  परिवार सहित आईजी पहुंचे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर,1 अक्टूबर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय अंबिकापुर द्वारा आयोजित शारदीय नवरात्र के आठवें दिन पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा संभाग दीपक कुमार झा उनकी पत्नी दीपा व ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं आरती हजारों भक्तों की उपस्थिति में की गई।

इस कार्यक्रम में परिवार सहित उपस्थित दीपक कुमार झा ब्रह्माकुमारी संस्था में रखे गए झांकी से प्रभावित होते हुए बताया कि यहां का कार्यक्रम ज्ञानयुक्त व अच्छा रहता है जिससे उन्होंने प्रेरित हो अपनी पत्नी को भी चलने के लिए कहा और निश्चित रूप से सभी को यहां आना चाहिए।

 झांकी दर्शन के पश्चात  संस्था द्वारा निर्मित आध्यात्मिक म्यूजियम का भी अवलोकन किया। इसके बाद ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी ने बताया कि नवरात्रि के आठवें दिन विशेष हम सबको यह प्रेरणा देता है कि आध्यात्मिक ज्ञान अर्थात सत्य ज्ञान के द्वारा हम अपने जीवन में अष्ट शक्तियों को धारण करके वह दैवीय शक्तियों को जागृत कर अपने अंदर के आसुरी संस्कार काम, क्रोध, लोभ, मोह, एवं अहंकार के ऊपर विजय प्राप्त करते हैं। जब तक हमारे जीवन में सत्य ज्ञान का प्रकाश नहीं है तब तक  हमारे लिए आसुरी संस्कारों पर विजय प्राप्त करना संभव नहीं है।

 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय राजयोग की शिक्षा देती है जिससे हम एकाग्रता शक्ति को प्राप्त करते हैं। चैतन्य देवीयों के झांकी के समक्ष माताओं एवं बहनों के द्वारा बहुत सुंदर गरबा नृत्य प्रस्तुत किया गया।

भारी संख्या में लोगों ने झांकी का दर्शन किया। यह चैतन्य देवियों की झांकी कल 2 अक्टूबर संध्या 6:30 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक दर्शकों के लिए दर्शनार्थ रहेगी।


अन्य पोस्ट