सरगुजा

चैतन्य देवी की झांकी का आठवें दिन सिंहदेव ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ
30-Sep-2025 10:56 PM
चैतन्य देवी की झांकी का आठवें दिन सिंहदेव ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 30 सितंबर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय अंबिकापुर द्वारा आयोजित चैतन्य देवियों की भव्य झांकी के आठवें दिन का शुभारंभ पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कृष्ण कुमार पाठक, विनोद भाई एवं ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी के द्वारा द्वीप प्रज्वलन एवं आरती हजारों लोगों की उपस्थिति के साथ किया गया।

 टी एस सिंह देव ने सभी को नवरात्रि,आने वाले दशहरे व दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आध्यात्मिक रहस्य को स्पष्ट करती यह चैतन्य देवियों की भव्य झांकी में सर्वप्रथम ब्रह्माकुमारी निराली छटा लिए उदित होती है। दुर्गा, वैष्णवी, गायत्री, उमा, लक्ष्मी, सरस्वती और काली सुरम्भ पहाडिय़ों से उदित होती  हैं। देवियों की छटा एवं उनकी योग युक्त स्थिति के कारण दर्शक आस्थावान उन्हें अपलक निहारते रहते। ये चैतन्य देवियां सर्वशक्तिमान परमात्मा से  राजयोग के अभ्यास द्वारा शक्ति प्राप्त कर साधारण नारी से शिव शक्ति के रूप में प्रत्यक्ष हो रही हैं । यही कारण है कि दर्शकों को भ्रम हैं यह देवियां जड़ चित्र रूप में है या चैतन्य रूप में ।

 झांकी दर्शन के लिए लगातार दर्शकों की भीड़ बढ़ रही है। यह झांकी 2 अक्टूबर तक संध्या 6.30  से रात्रि 10.30 बजे तक दर्शकों के लिए दर्शनार्थ रखी जाएगी।


अन्य पोस्ट