सरगुजा

कार दिलाने के नाम पर 48 लाख की ठगी, आरोपी मुम्बई से गिरफ्तार
30-Sep-2025 10:55 PM
कार दिलाने के नाम पर 48 लाख की ठगी, आरोपी मुम्बई से गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 30 सितंबर। कार दिलाने के नाम पर 48 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में आरोपी को कोतवाली पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक प्रार्थी डॉ. अभिजीत जैन निवासी चोपड़ापारा अंबिकापुर ने 29 जुलाई 2024 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि जैद जाफर खान एवं अन्य कांदिवली (ईस्ट) मुम्बई में पुरानी गाडिय़ों की खरीद बिक्री का काम करता है। प्रार्थी के जानपहचान एवं साथी डॉ. द्वारा भी जैद जाफर खान से एक मर्सिडीज कार लिया गया था, जिसे देखकर प्रार्थी को जैद जाफर खान से कार खरीदने का मन हुआ था, साथी डॉक्टर के माध्यम से जैद जाफर खान का मोबाइल नम्बर लेकर एक मर्सिडीज कार का सौदा अड़तालिस लाख रूपये में तय किया गया।

 आरोपी द्वारा प्रार्थी से पहली किश्त में 14 लाख 50 हजार रुपये लेकर अगस्त 2020 में पसंद किये गए कार में कुछ दस्तावेजी काम शेष होने की बात बोलकर अनावेदक को दूसरी कार ड्राइवर के माध्यम से भेज दिया गया और शेष रकम 33 लाख 50 हजार रूपये को नगद देने की बात बोला, और भेजा हुए कार को वर्तमान के लिए चलाते रहने को की बात बोला गया, तब प्रार्थी 17 लाख 50 हजार रूपये ड्राईवर को देकर कार को रख लिए कि उसके पश्चात प्रार्थी द्वारा अनावेदक को लगातार अपने पसंद की कार को भेजने के लिए बात बोलने पर बचत पेमेंट खाता में डालने के लिए बोला गया तो प्रार्थी द्वारा 11 लाख रूपये खाता में डाल दिया गया।

 आरोपी जैद जाफर खान स्वयं 7 फरवरी 21 को अम्बिकापुर आकर चलाने के लिए दिया गया कार को तथा नगदी रकम 5 लाख रूपये लेकर प्रार्थी की पसंद का कार वापस ड्राइवर से भेजने की बात बोलकर मौक़े से चला गया कि आज  तक आरोपी कार नहीं भेजा है और हमेशा बहाना करते रहता है, अभी दो तीन माह से प्रार्थी का फोन भी उठाना बंद कर दिया हैं। जैद जाफर खान एवं अन्य प्रार्थी से कुल 48 लाख रूपये लेकर धोखाधड़ी  किये है, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी का कथन लेख कर मामले के आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था। पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी जैद जाफर खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी द्वारा अपना नाम जैद जाफर खान  वेस्ट मुंबई महाराष्ट्र का होना बताया। आरोपी ने ठगी करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मामले में अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट