सरगुजा

सेवा पखवाड़ा: भाजपा मंडल भैयाथान के विभिन्न सेवा कार्य
19-Sep-2025 4:12 PM
सेवा पखवाड़ा: भाजपा मंडल  भैयाथान के विभिन्न सेवा कार्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भैयाथान, 19 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा मंडल भैयाथान द्वारा विभिन्न सेवा गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया।

सेवा पखवाड़ा की शुरुआत बुधवार को हुई। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह व कार्यक्रम प्रभारी अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में 22 युवाओं ने जिला चिकित्सालय में रक्तदान किया। वहीं कई धार्मिक व सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई का कार्य किया गया।

गुरुवार को सेवा पखवाड़ा अंतर्गत माँ के नाम एक पेड़ अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुनील साहू की उपस्थिति में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल शिवप्रसाद नगर व बंजा स्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया। साथ ही शासकीय हाई स्कूल सत्यनगर के परिसर में मंडल उपाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में भी पौधारोपण हुआ।

मंडल अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि पीएम मोदी के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में सेवा कार्य करके मनाया जा रहा है।इसी कड़ी में रक्तदान, स्वच्छता अभियान व मां के नाम पेड़ अभियान चलाकर सेवा कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में मौजूद सभी नेतागण व सहयोगी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा ही संगठन की आत्मा है और इसी भावना से मंडल सेवा व संगठन दोनों में निरंतर जुटा हुआ है।

इस दौरान शांतनु गोयल,अजय सिंह,नरेंद्र कुशवाहा, हरिओम श्रीवास्तव, सौरभ साहू,राकेश पाठक,राय सिंह,उमेश साहू, शिवदयाल साहू,रंजीत सिंह,राजू देवांगन,मंत्री लाल बियार,उजाला ठाकुर,रूपेंद्र कुशवाहा, संपूरण साहू,अविनाश दुबे,श्याम सागर ठाकुर,महेंद्र काशी और प्राचार्य सतीश गुप्ता व समस्त स्टाफ सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट