सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर माँ महामाया मंडल अंबिकापुर की ओर से स्थानीय गुरुनानक चौक पर श्रमिकों के साथ भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के वास्तविक नायक श्रमिकों का सम्मान किया गया, जिन्होंने अपने जीवन का अधिकांश हिस्सा श्रम और सेवा को समर्पित किया है।
कार्यक्रम की सबसे विशेष झलक यह रही, जब उपस्थित बुजुर्ग श्रमिकों से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस का लड्डू से बना केक कटवाया गया। आयोजकों ने इसे माँ भारती की निरंतर सेवा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन से प्रेरित सेवा भाव का प्रतीक बताया। इसके बाद सभी बुजुर्ग श्रमिकों, को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान को पाकर उनके चेहरों पर उमंग और आत्मगौरव की झलक स्पष्ट दिखाई दी।
कार्यक्रम में नगर निगम के सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, भारतीय जनता पार्टी के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, भाजपा पार्षद आलोक दुबे, मनीष सिंह, श्वेता गुप्ता, जितेंद्र सोनी, विकास पांडेय, शैलेंद्र सिंह , वरिष्ठ कार्यकर्ता विद्यानंद मिश्रा, जन्मेजय मिश्रा, अनिल जायसवाल, निश्चल प्रताप सिंह,इन्दर भगत, छोटू थॉमस भाजपा माँ महामाया मंडल अध्यक्ष मनोज कंसारी, महामंत्री द्वय निरंजन राय एवं संजीव वर्मा, नकुल सोनकर, शशिकांत जायसवाल, शिवमंगल सिंह, अजय प्रताप सिंह, भाजपा नगर मंडल के शरद सिन्हा, नीलम रजवाड़े, अतिश सिंह, जफऱ खाना, आशा शुक्ला, मयंक जायसवाल, गणेश सिंह, देव वर्मा, मनीष सिंह, सतीश शर्मा, आनंद सिंह,मनोज प्रसाद, भूपेंद्र सिंह,संगीता सोनी, जतिन परमार, रवि विश्वकर्मा,दीपक सोनी, रंजीत चौबे, पुष्पेंद्र शर्मा, सीमा कश्यप, विनोद वर्मा,विकास सोनी, सत्यम सिंह, राजकुमार सिंह, मनीष वर्मा, पूनम सिंह,अभिमन्यु कंसारी, अनुराग अम्बष्ट, रामबाबू सिंह,विकास गुप्ता अनेक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
भव्य आयोजन में जुटी भीड़ और श्रमिकों का उत्साह यह संदेश देता रहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण की प्रेरणा का दिन है।


