सरगुजा

सुबह की सैर पर निकली महिला के कंगन-चेन लूट, 4 आरोपी फरार
14-Sep-2025 10:37 PM
सुबह की सैर पर निकली महिला के कंगन-चेन लूट, 4 आरोपी फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 14 सितंबर। अंबिकापुर शहर में रविवार को मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के साथ बदमाशों ने लूट की। महिला के हाथ के कंगन और गले का चेन लूटकर आरोपी फरार हो गए। इस लूट की वारदात को बाइक सवार 4 आरोपियों ने अंजाम दिया है।

अंबिकापुर शहर में महिला के साथ हुई लूट की घटना के बाद सरगुजा पुलिस हरकत में आकर आज पूरे जिले भर में बिना नंबर प्लेट वाहनों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हडक़ंप मच गया है।

आज मॉर्निंग वॉक पर निकली चोपड़ा पारा निवासी पानो देवी के साथ दो बाइक पर सवार चार आरोपियों ने 4 लाख से अधिक की सोने की चेन और सोने के दो कंगन लूट का फरार हो गए। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र इलाके के रिंग रोड चोपड़ा पर की है।

लूट की घटना के बाद जिले के समस्त थाना चौकियो के सामने बिना नंबर प्लेट वाहनों की जांच शुरू कर दी गई।

नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल ने बताया कि इसका उद्देश्य चालान काटना नहीं है, वाहन चालकों को जागरूक करना है।

अब पुलिस इस कार्रवाई के भरोसे लूट के आरोपियों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है,  लेकिन समाचार लिखे जाने शाम 6 बजे तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है।

शहर में लगे पुलिस के अधिकांश सीसीटीवी कैमरा खराब होने से आरोपियों को ढूढऩे में पुलिस की मुश्किल बढ़ी गई है। पुलिस निजी संस्थानों के फुटेज तलाश रही है।


अन्य पोस्ट