सरगुजा

भाजपा अजजा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, सत्यनारायण व विकास मरकाम का भव्य स्वागत
12-Sep-2025 10:34 PM
भाजपा अजजा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, सत्यनारायण व विकास मरकाम का भव्य स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 12 सितंबर। भाजपा अनुसूचित अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम के प्रथम सरगुजा आगमन पर संभाग स्तरीय बैठक सह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान जगह-जगह उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।

मंगलवार को यह स्वागत का कार्यक्रम तारा से शुरू होकर उदयपुर, लखनपुर, मेंड्राकला चौक, बिलासपुर चौक, महामाया चौक, संगम चौक, घड़ी चौक, गांधी चौक, अंबेडकर चौक होते हुए पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में उद्बोधन सह मंचीय कार्यक्रम के साथ में संपन्न हुआ। इस दौरान हजारों की संख्या में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा एवं संभाग भर से आए हुए जनजाति समुदाय के नृत्य समूहों के द्वारा प्रस्तुतियां दी गई।

 इस दौरान हजारों की संख्या में जनजाति लोग सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर की सडक़ों पर दिखाई दिए। ढोल नगाड़ों की झंकार से आकाश गुंजायमान रहा एवं जनजाति मोर्चा जिंदाबाद, धरती माता की जय, भारत माता की जय ऐसे नारे गूंजते रहे।

इसके पश्चात पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित सभा में स्वागत उद्बोधन में जिला सरगुजा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष धन राम नागेश ने इस अवसर पर पधारे समस्त अतिथियों का स्वागत किया एवं आने वाले समय में नवगठित होने वाले संगठन में अच्छा काम करने हेतु कार्यकर्ताओं को अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर भाजपा सरगुजा के जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि सरकार बनाने में जनजाति मोर्चा की बड़ी भूमिका रही है सरगुजा संभाग जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है यहां बड़ी संख्या में जनजाति समुदाय के लोग निवास करते हैं जिनको भाजपा की विचारधारा से जोडऩे का काम जनजाति मोर्चा ने किया है और यही कारण है कि बड़ी संख्या में जनजाति सीट जीतने में भाजपा सफल रही है और आने वाले समय में भी जनजाति मोर्चा भाजपा की सरकार फिर से बनाने में सक्षम है। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम का भी सरगुजा की धरती पर प्रथम आगमन पर हार्दिक स्वागत अभिनंदन प्रेषित किया।

इस अवसर पर औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि जनजाति मोर्चा आज धरातल पर मजबूत हुआ है और लगातार भाजपा से प्रभावित होकर भाजपा के विचारधारा से जुड़ रहा है भाजपा ने जनजातीयों को उचित सम्मान देने का काम किया। एक जनजाति को राष्ट्रपति जैसे बड़े पद पर सुशोभित किया साथ ही ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में जनजाति सीएम बनाकर उनको नेतृत्व करने का मौका प्रदान किया। भारतीय जनता पार्टी ही वह पार्टी है जो देश के लिए काम करती है और सभी वर्गों का उचित सम्मान करते हुए उनके विकास के लिए काम करती है आने वाले समय में भी जनजाति मोर्चा अपना  दमखम दिखाते हुए जनजातियों के बीच में बहुत ही सक्रियता से काम करते हुए सरकार की योजनाओं का उचित लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्य करेगा।

इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तो यही कहानी रही है की जो सरगुजा एवं बस्तर जीत लेता है सरकार उसी की बनती है सरगुजा संभाग में जनता ने बड़ी संख्या में विधानसभा सीट भाजपा को प्रदान की है साथ ही बस्तर का भी पूर्ण सहयोग मिला है। सरगुजा संभाग में तो पाने के लिए कुछ बचा नहीं है यहां हमारे जनजाति समुदाय से विधायक, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष यहां तक की नगर निगमों में भी हमारे जनप्रतिनिधि विराजमान हैं आने वाले समय में केवल इस बढ़त को बनाए रखना भी एक बड़ी चुनौती है लेकिन जनजाति मोर्चा सरकार की सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेगा साथ ही जनजाति समाज के उत्थान के लिए कार्य करेगा और भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा इस दौरान उन्होंने अपने इस अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक स्वागत के लिए संभाग के सभी कार्यकर्ता एवं भाजपा संगठन का धन्यवाद किया।

इस दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र माहला, एमडी ठाकुर, प्रदेश मंत्री एवं सरगुजा संभाग प्रभारी अनुज एक्का महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत सरगुजा अध्यक्ष निरूपा सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर हीरामनी निकुंज, जिला पंचायत अध्यक्ष सूरजपुर चंद्रमणि पैकरा, फुलेश्वरी पैकरा, कुसुम सिंह, बंसीधर उरांव, आशु पोडेटी, अंकित तिर्की, अजय श्याम, बिहारीलाल उरांव, जयंत मिंज, हीरा सिंह टेकाम, कौशल सिंह, रामप्रताप सिंह, ललित नागेश, शिवशंकर सिंह, उजीत नारायण सिंह पूरन टेकाम, कमलेश टोप्पो, राजा चावर, सेतराम बड़ा, अनिल निराला, अभिषेक पावले, अनामिका पैकरा, शशिकला भगत, ललिता तिर्की सहित बड़ी संख्या में जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।


अन्य पोस्ट