सरगुजा

नेपाल में फंसे सरगुजा के 5 युवक सुरक्षित भारत की सीमा में किए प्रवेश, शुक्रवार को सरगुजा पहुंचेंगे
11-Sep-2025 9:45 PM
नेपाल में फंसे सरगुजा के 5 युवक सुरक्षित भारत की सीमा में किए प्रवेश, शुक्रवार को सरगुजा पहुंचेंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 11 सितंबर। नेपाल में भडक़ी हिंसा के चलते सरगुजा अंबिकापुर के 2 युवक एवं बलरामपुर के रामानुजगंज़ के रहने वाले 3 युवक नेपाल में फंस गए थे। बताया जा रहा है कि सभी दोस्त है, भारतीय एम्बेसी ने इन सभी युवक को सुरक्षित रूप से अपने कब्जे में ले लिया है और भारत की सीमा तक छोड़ दिया है। सभी भारत में प्रवेश कर चुके हैं और इनके शुक्रवार को सरगुजा पहुंचने की उम्मीद है।

परिजनों की गुहार पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने उन्हें सुरक्षित सरगुजा लाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से फोन पर बात की।

मंत्री राजेश अग्रवाल के मुताबिक छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय एंबेसी से संपर्क कर नेपाल में फंसे सरगुजा के पांचों युवकों को सुरक्षित देश वापस लाने प्रयास प्रारंभ कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर सदररोड निवासी मोहित जिंदल अपने अन्य चार दोस्तों अनमोल अग्रवाल, अम्बर जैन, वेदप्रकाश पाण्डेय, संभु सरदार के साथ सडक़ मार्ग से 3 सितंबर को कार से नेपाल गए हुए थे। इसी बीच नेपाल में भडक़े हिंसा और बिगड़ते हालत के बीच उक्त सभी फंस गए,उनकी वापसी को लेकर परिजन काफी परेशान थे।

इधर, हालात को देखते हुए मोहित जिंदल ने व्हाट्सएप के जरिए और उनके परिजन ने अंबिकापुर से विधायक मंत्री राजेश अग्रवाल से संपर्क किया।

 घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल ने घटना के संबंध में संपूर्ण जानकारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दी। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय एंबेसी से संपर्क कर नेपाल में फंसे सरगुजा के पांचों युवकों को सुरक्षित देश वापस लाने प्रयास में जुट गए हैं। परिजनों के मुताबिक वर्तमान में सभी युवक सुरक्षित है। शुक्रवार तक सभी युवकों की घर वापसी होगी।


अन्य पोस्ट