सरगुजा

ईद-मिलादुन्नबी आज, कई आयोजन
04-Sep-2025 10:48 PM
ईद-मिलादुन्नबी आज, कई आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 4 सितंबर। हजऱत पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का 1500वां जन्मदिन 5 सितंबर को ईद-मिलादुन्नबी इस वर्ष धूमधाम के साथ मुस्लिम समुदाय के द्वारा अम्बिकापुर में मनाया जाएगा। इसके लिए व्यापक तैयारी गई है। कार्यक्रम का आयोजन इस वर्ष भी सीरतुन्नबी कमेटी के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। इसी संबंध आज सीरतुन्नबी कमेटी के द्वारा एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।

पत्रकार वार्ता में कमेटी के संरक्षक मो.रहमत खान ने बताया कि अम्बिकापुर के सभी 11 मस्जिदों के द्वारा ईद मिलादुन्नबी के लिए एक साथ जुलूस निकाला जाएगा, जो शहर के मुख्य मार्गों मार्गों से होते हुए कलाकेंद्र पहुंच आम जलसा में तब्दील हो जाएगी।  उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सभी धर्म के प्रमुख अपना उद्बोधन देंगे, तत्पश्चात पढ़ाई खेल सहित प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को कमेटी के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।


अन्य पोस्ट