सरगुजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 30 अगस्त। के आर. टेक्निकल कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। निदेशक डॉ. रीनू जैन एवं प्राचार्य डॉ. रितेश वर्मा के निर्देशन में क्रीड़ा अधिकारी रजत सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। शुभारंभ उपाध्यक्ष राहुल जैन एवं प्राचार्य डॉ. वर्मा ने मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
प्राचार्य डॉ. वर्मा ने कहा कि खेल अनुशासन व आत्मविश्वास का माध्यम हैं। इस वर्ष फिट इंडिया थीम को ध्यान में रखकर विद्यार्थियों को खेलों से जुडऩे हेतु प्रेरित किया गया। उपाध्यक्ष राहुल जैन ने कहा कि खेल युवाओं को संघर्ष और लक्ष्य तक पहुँचने का साहस सिखाते हैं।
इस अवसर पर शतरंज, टेबल टेनिस, रस्साकशी, पुश-अप और जंप रोप प्रतियोगिताएँ हुईं। शतरंज में ऋषभ कुमार व ओनिका, पुश-अप में विक्रांत पटेल और जंप रोप में शृष्टि ने प्रथम स्थान पाया।
आयोजन में विभाग प्रमुखों, प्राध्यापकों व विद्यार्थियों की सक्रिय उपस्थिति रही। विनोद चौधरी, नीतीश साहू, भरोसराम, आशा दास, रायचंद, घनश्याम मैत्री,विषेक साहू, दीपशिखा, पल्लवी तिलोरे एवं जया सिरदार का विशेष योगदान रहा।
यह आयोजन विद्यार्थियों में जोश, जुनून और खेल भावना का संदेश देने में सफल रहा।