सरगुजा

मंत्री राजेश का सरगुजा सीमा तारा से लेकर अंबिकापुर तक अभूतपूर्व स्वागत
28-Aug-2025 9:02 PM
मंत्री राजेश का सरगुजा सीमा तारा से लेकर अंबिकापुर तक अभूतपूर्व स्वागत

जगह-जगह पुष्प वर्षा और स्वागत द्वार से किया गया अभिनंदन, लड्डुओं से तौला गया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 28 अगस्त। प्रभार ग्रहण पश्चात प्रथम सरगुजा आगमन पर कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल का सरगुजा सीमा तारा से लेकर अंबिकापुर तक अभूतपूर्व स्वागत किया गया।मंत्री राजेश का जगह-जगह पुष्प वर्षा और स्वागत द्वार से अभिनंदन किया गया।सैकड़ों कार्यकर्ता और आमजन स्वागत में उमड़ पड़े।कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह विधायक को लड्डुओं से तौला गया एवं मुंह मीठा करा कर जश्न मनाया गया।

सरगुजा की सीमा तारा पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी और गगनभेदी नारों के बीच मंत्री राजेश का भव्य स्वागत किया। उदयपुर, नवापारा,लखनपुर,मेंण्ड्रा , बिलासपुर चौक, जय स्तंभ चौक,महामाया चौक,संगम चौक,देव होटल, घड़ी चौक तथा अंबिकापुर भाजपा कार्यालय सहित अनेक स्थानों पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने आत्मीयता से उनका अभिनंदन किया।

उदयपुर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा ऐतिहासिक स्वागत किया गया।वहीं नवापारा, लखनपुर एवं कुन्नी मंडल में हुआ स्वागत भी अविस्मरणीय रहा।

भाजपा कार्यालय अम्बिकापुर के स्वागत कक्ष में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, संगठन और समर्पण की ताक़त से जन-जन का विश्वास अर्जित कर रही है। प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मैं पुरी की कोशिश करूंगा कि सरकार ने मुझे जो दायित्व दिया है उसे पर खरा उतरूंगा और जनता के हित के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा।

आज का यह भव्य स्वागत और उत्साह यह सिद्ध करता है कि भाजपा संगठन की जड़ें सरगुजा में गहरी हैं, और यह कार्यकर्ताओं के त्याग, परिश्रम एवं समर्पण का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा संगठन ‘सेवा ही संगठन’ की भावना से कार्य करते हुए प्रदेश में जन-जन तक विकास की गाथा ले जा रहा है।

मंत्री राजेश अग्रवाल का लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, प्रतापपुर विधायक शकुंतला, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर,भाजपा जिला पूर्व जिला अध्यक्ष सरगुजा ललन प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया,उपाध्यक्ष अंबिकेश केसरी,कोषाध्यक्ष भाजपा सरगुजा राजकुमार बंसल के द्वारा जगह-जगह अभूतपूर्व स्वागत किया गया।

स्वागत के दौरान महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, कमलभान सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, फूलेश्वरी सिंह, अरुणा सिंह, अभिमन्यु गुप्ता , देवनाथ सिंह पैकरा, विनोद हर्ष, राजकुमार अग्रवाल, इंदर भगत, मधुसूदन शुक्ला,  राजाराम भगत , निलेश सिंह, विकास पांडे, रौशन गुप्ता, विजय व्यापारी, संतोष दास, रूपेश दुबे, वैभव सिंह देव, कमलेश तिवारी, मनोज कंसारी, सतीश जयसवाल , विद्यानंद मिश्रा , संजय गुप्ता , सावित्री जायसवाल, अजय प्रताप सिंह , त्रिलोचन सदावर्ती, भरत पैकरा, सरजू यादव , देवकी त्रिपाठी, रजनी बिंद, नीरू मिस्त्री, सोनू तिग्गा, रामप्रवेश पांडेय, सचिन अग्रवाल, धनंजय मिश्रा, अनीश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट