सरगुजा
जरही, 28 अगस्त। गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर सूरजपुर जिले के जरही में गणेश पूजा की विधिवत शुरुआत हो गई है। आज सुबह मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई। पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भगवान का पट खोला गया।
पट खुलते ही मंदिर परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं मंगलकामनाओं की प्रार्थना की।नगर वासियों की ओर से आगामी 10 दिनों तक पूजा-पंडाल में धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में स्थानीय युवाओं के साथ अध्यक्ष नितेश सिंह,उपाध्यक्ष ददन ठाकुर,कोषाध्यक्ष विवेक सिंह, (छोलू)सचिव राहुल शर्मा,सह सचिव प्रियांशु गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष राहुल जायसवाल,कार्यकर्ता प्रवीण सिंह, हिमांशु सिंह,अनीश तिवारी,विक्की तिवारी,शिव रंजन सिंह,अनुज,आयुष प्रकाश गुप्ता, प्रिंस,शौर्य,अजय,बृज, बंटी गिरी,रौनक यादव,अमन,मन्नू सिंह आदि की भूमिका रही।


