सरगुजा

मानसिक रूप से कमजोर महिला चढ़ी पेड़ पर, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उतारा
17-Aug-2025 8:04 PM
मानसिक रूप से कमजोर महिला चढ़ी पेड़ पर, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद उतारा

अंबिकापुर, 17 अगस्त। अंबिकापुर के नए बस स्टैंड के पास पेड़ पर चढ़ी एक मानसिक रूप से कमजोर महिला को ढाई घंटे मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया।

 रविवार को स्थानीय लोगों ने नगर निगम को जानकारी दी कि सुबह से एक महिला नए बस स्टैंड के पास स्थित एक पेड़ पर चढ़ गई है। सूचना पर मौके पर नगर निगम की टीम, एसडीआरफ और 112 की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को प्रशासनिक अमला और स्थानीय एक युवक संजय कुमार द्वारा उतारा गया। युवक को प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रशासन की और से 1000 रुपए भी दिए गए।

संजय कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह एक काफी चुनौती पूर्ण कार्य था, क्योंकि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और महिला के नीचे गिरने की संभावना भी बनी हुई थी। लेकिन महिला के हाथ पैर बांध के उसे नीचे उतारा गया और यह प्रशासन की मदद से ही पूर्ण हो पाया है। इधर विक्षिप्त महिला को एम्बुलेंस के माध्यम से अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया हैं।


अन्य पोस्ट