सरगुजा
जगह-जगह ध्वजारोहण
16-Aug-2025 8:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भैयाथान, 16 अगस्त। विकासखंड में 79वां स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक व निजी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से फहराया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय पर्व पर उपस्थित होकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। उपस्थितजनों को 79वां स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई।
अनुविभागीय कार्यालय (राजस्व) में एसडीएम चांदनी कंवर, जनपद कार्यालय में जनपद अध्यक्ष सुलोचनी पैकरा, विकासखंड शिक्षा कार्यालय में जनपद उपाध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह, अटल सेवा सदन में मंडल अध्यक्ष सुनील साहू, होली क्रॉस में प्रकाश दुबे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राकेश सिंह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शैलेन्द्र गुप्ता, डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में रावेंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


