सरगुजा

कुन्नी भाजपा मंडल ने निकाली तिरंगा
13-Aug-2025 9:23 PM
कुन्नी भाजपा मंडल ने निकाली तिरंगा

अंबिकापुर,13 अगस्त। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज के मार्गदर्शन में बुधवार की दोपहर 2 बजे से भाजपा मंडल कुन्नी प्रभारी राधेश्याम सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्राम कटिंदा से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होकर लखनपुर ,बेलदगी, चादों ,अमदला, तुरना, इरगवा अमलभी_ी ,सलका, सिंगीटाना, पहुंच लगभग 16 किलोमीटर में तिरंगा यात्रा संपन्न हुआ।

इस तिरंगा यात्रा में लगभग डेढ़ सौ से अधिक की संख्या में बाइक सवार शामिल हुए जहां भारत वंदे मातरम और माता की जयकारों से लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत 15 अगस्त को प्रत्येक घरों में तिरंगा फहराया जाने का आग्रह किया है।

 इस तिरंगा यात्रा में जिला मंत्री राधे श्याम सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष रविमहंत महामंत्री विक्रम सिंह, अजीत सिंह, चंद्रिका प्रसाद यादव, आदित्य प्रजापति, आरकेश यादव,बनवारी राम, सुरेश, भावना सिंह ,अजय सोनी अयोध्या प्रसाद ,भईया लाल , कपिल राजवाड़े ,प्रवीण, पारस राजवाड़े, सत्यनारायण, लालू, लक्ष्मण, राकेश, लालू छन्दन  जगदीश, भज्जू सिंह, रामेश्वर यादव ,नर्मदा यादव, चंठू ,प्रदीप एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद है।


अन्य पोस्ट