सरगुजा
फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
31-Jul-2025 10:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर, 31 जुलाई। चार वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को चौकी केरजू पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में लंबित स्थाई वारंट/गिरफ़्तारी वारंट की तामिली कर वर्षो से फरार चल रहे वारंटियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी केरजू पुलिस टीम द्वारा आबकारी एक्ट के माममे में फरार चल रहे आरोपी गणेश्वर ढोंढ़ागाँव थाना सीतापुर के प्रकरण में उपस्थित नहीं रहने पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का स्थाई वारंट जारी किया गया था।
आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु जारी स्थाई वारंट के अनुसार चौकी केरजू पुलिस टीम के प्रयास से 4 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी गणेश्वर ढोंढ़ागाँव थाना सीतापुर को पकडक़र गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


