सरगुजा

माधवेंद्र तिवारी को पीएचडी
20-Jul-2025 10:05 PM
माधवेंद्र तिवारी को पीएचडी

अंबिकापुर, 20 जुलाई। राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर  महाविद्यालय अंबिकापुर में कार्यरत विधि विषय के सहायक प्राध्यापक माधवेंद्र तिवारी को संत गहिरा गुरु विश्व विद्यालय सरगुजा द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि  प्रदान की गई है।

उन्होंने अपना शोध कार्य सामाजिक-अर्थिक न्याय एवं न्यायिक सक्रियता:एक विश्लेषणात्मक अध्ययन विषय पर डॉ. तरुण कुमार रॉय के निर्देशन में पूर्ण किया है। मौखिक परीक्षा हेतु  विश्व विद्यालय द्वारा  दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुरेन्द्र कुमार को  नियुक्त किया गया था।

मौखिक परीक्षा के दौरान सरगुजा विश्व विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पी. पी. सिंह, कुल सचिव डॉ. शारदा प्रसाद त्रिपाठी,  सहायक कुलसचिव टेमन देवांगन एवं विधि विषय के अध्यापक, शोधार्थी ,एल एल. एम. तथा एल एल. बी. के छात्र-छात्राएं  उपस्थित थे।

इसके पूर्व माधवेन्द्र तिवारी ने डॉ. हरि सिंह गौर विश्व विद्यालय सागर से इतिहास विषय में एम.ए.काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी  के विधि अध्ययन शाला से एल एल. बी .एवं  एलएलएम देवी अहिल्या विश्व विद्यालय इंदौर  से विधि विषय में एम.फिल. की उपाधि अर्जित की। विश्व विद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली द्वारा  आयोजित की जाने वाली  प्रतिष्ठित नेट की परीक्षा विधि विषय सेउत्तीर्ण की है। उन्होंने अपनी इस सफलता में सहयोग के लिए विश्व विद्यालय एवं  महाविद्यालय  परिवार का धन्यवाद  ज्ञापित किया है।


अन्य पोस्ट