सरगुजा

‘एक पेड़ मां के नाम’अभियान में रोपे पौधे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 13 जुलाई। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा आयोजित एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण एवं संवर्धन कार्यक्रम आज स्थानीय नमना कला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भव्य रूप से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश सोनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और सभी ने वृक्षारोपण कर कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम में अनुराग सिंह देव ने कहा कि प्रकृति हमारी मां के समान है और उसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। जिस प्रकार मां हमें बिना किसी स्वार्थ के स्नेह, पोषण और सुरक्षा देती है, उसी प्रकार प्रकृति भी हमें जीवन देती है। आज का यह अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ सिर्फ एक प्रतीक नहीं, बल्कि एक संकल्प है – कि हम अपनी मां और प्रकृति दोनों के प्रति आभार प्रकट करें। गृह निर्माण मंडल पूरे प्रदेश में जहां-जहां हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनी है, वहां यह वृक्षारोपण अभियान चला रहा है। इससे आने वाली पीढिय़ों को शुद्ध वायु, हरियाली और संतुलित पर्यावरण का लाभ मिलेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अब केवल एक अभियान नहीं, अपितु एक जन-आंदोलन का स्वरूप ले चुका है। भाजपा पर्यावरण के प्रति सदैव संवेदनशील रही है और ऐसे प्रेरणादायक आयोजनों के माध्यम से आम जन को जोडऩा हमारा संकल्प है। एक पेड़ लगाकर हम मां के लिए एक सच्ची श्रद्धा अर्पित कर सकते हैं।
विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष हमें जीवन देते हैं और समाज को स्थायित्व प्रदान करते हैं।
‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम जन-मानस को प्रकृति से जोडऩे का एक सशक्त माध्यम है। सरकार और संगठन दोनों पर्यावरण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश सोनी ने कहा कि केवल पौधरोपण नहीं है, यह प्रकृति के संरक्षण की दिशा में उठाया गया एक मजबूत कदम है। यदि हम प्रत्येक वर्ष एक पेड़ भी मां के नाम लगाएं, तो आने वाले वर्षों में यह आंदोलन पर्यावरण क्रांति में बदल जाएगा।
इस अवसर पर विशेष रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल सिंह, मेजर, पूर्व जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा, महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, कमलभान सिंह, अभिमन्यु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गृह निर्माण मंडल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी ने एक पेड़ मां के नाम संकल्प के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया और भविष्य में पौधों के संरक्षण का दायित्व भी लिया।