सरगुजा

माउंट लिट्रा जी स्कूल में उत्साह के साथ मना गुरु पूर्णिमा उत्सव
12-Jul-2025 10:56 PM
माउंट लिट्रा जी स्कूल में उत्साह के साथ मना गुरु पूर्णिमा उत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 12 जुलाई। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, संजयनगर, अंबिकापुर में गुरु पूर्णिमा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर छोटे-छोटे विद्यार्थियों ने मंच पर आकर अपने शिक्षकों के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए सुंदर भाषण दिए और उनका आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशकगण  के. पी. दीक्षित,उत्तम सिंह सिसोदिया,भारत सिंह सिसोदिया,राजीव अग्रवाल,दीपेश गुप्ता,प्रतीक दीक्षित एवं नितेश मेहता ने अपने गुरुओं को नमन करते हुए विद्यार्थियों को संबोधित किया कि गुरु पूर्णिमा हमें यह याद दिलाती है कि जीवन में गुरु का स्थान सर्वोपरि है। उनका मार्गदर्शन ही हमें लक्ष्य तक पहुँचाता है। हमें सदैव अपने शिक्षकों का सम्मान और उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन विद्यालय की प्राचार्या वर्षा अग्रवाल के द्वारा  हुआ। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा विद्यार्थियों में आदर, कृतज्ञता और सेवा-भावना के विकास का श्रेष्ठ अवसर है।विद्यालय के जूनियर सेक्शन के विद्यार्थी  प्रखर पांडेय, अंशिका गुप्ता, अंकित तिवारी, शिवानी राजवाड़े और रोहित राजवाड़े ने अपने सुंदर भाषणों, विचारों और धन्यवाद के माध्यम से  कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।विद्यालय की शिक्षिका शबनम शेख और संध्या एक्का ने  माउंट लिट्रा जॉकी के माध्यम से गुरु पूर्णिमा का महत्व स्पष्ट किया, जिससे विद्यार्थियों को इस पर्व की गहराई,  और जीवन में उसके वास्तविक अर्थ को समझने में सहायता मिली।

वहीं, जयकिशन बिस्वास सर  ने भी अपने मधुर संगीत से कार्यक्रम में विशेष आध्यात्मिकता और भावपूर्ण वातावरण का संचार किया।


अन्य पोस्ट