सरगुजा
.jpg)
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 26 जून। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसोडी कला के नदी में 13 वर्षीय मानसिक कमजोर नाबालिग की डूबने से मौत हो गई है। लखनपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक संतोषी सिंह पिता बेद साय ग्राम परसोडी कला थाना लखनपुर निवासी जो दिमागी रूप से कमजोर थी एवं कम बोलती थी, उसका इलाज चल रहा था।
बुधवार को संतोषी सिंह अपने परिवार वालों के साथ रोपा जगाने खेत गई थी। दोपहर लगभग 3 बजे संतोषी सिंह शौच के लिए खेत डेल मैदान की तरफ गई, इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने देर शाम तक खोजबीन की, परंतु कुछ पता नहीं चला।
गुरुवार की सुबह लगभग 5 बजे नदी में तैरता हुआ संतोषी सिंह का शव देखा गया। घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ग्रामीणों की मदद से नदी से बाहर निकलवा कर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सुपुर्द किया है। लखनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।