सरगुजा

चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के मुकेश प्रदेश उपाध्यक्ष व मनोज जिलाध्यक्ष मनोनीत
20-Jun-2025 8:28 PM
चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के मुकेश प्रदेश उपाध्यक्ष व मनोज जिलाध्यक्ष मनोनीत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 20 जून। छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीस का कुछ माह पूर्व पुरे प्रदेश में चुनाव संपन्न हुआ था। जिसने सर्वसहमति से सतीश थोरानी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था तो वही प्रदेश उपाध्यक्ष व मंत्री के लिए सभी जिलों में चुनाव करवाये गए थे। सरगुजा जिले में चुनाव में सिर्फ गोपाल अग्रवाल ने मंत्री पद हेतु फॉर्म भरा था जिससे उन्हें मंत्री नियुक्त किया गया था। सरगुजा से प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष हेतु पद खाली था।

प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी ने शहर के व्यवसायी व समाजसेवी मुकेश अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष व मनोज अग्रवाल को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है जिससे जिले में हर्ष व्याप्त है।

 उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष पद मनोनीत होने से सरगुजा में अब व्यापारियों की आवाज़ को बल मिलेगा।यही कारण है की व्यापारियों में मुकेश अग्रवाल व मनोज अग्रवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से खुशी की लहर है।


अन्य पोस्ट