सरगुजा

राहुल गांधी के 55वें जन्मदिन पर ‘फुले’ फिल्म का प्रदर्शन
19-Jun-2025 10:18 PM
राहुल गांधी के 55वें जन्मदिन पर ‘फुले’ फिल्म का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 19 जून। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 55वें जन्मदिन पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थिंयों के लिए ‘फुले’ फि़ल्म का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री  टी एस सिंहदेव भी मौजूद रहे।

मूवी के प्रदर्शन के पूर्व केक काटकर राहुल गांधी के जन्मदिन को सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान मौजूद विद्यार्थिंयों को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन समाज के शोषित वर्ग के लिए व्यवहारिक रूप से एकमात्र संघर्षरत व्यक्ति राहुल गांधी हैं। उनके प्रयासों ने मोदी सरकार को जाति जनगणना के लिए झुकाया है। निश्चित तौर पर उनके प्रयास समाज में व्यवहारिक समता की स्थापना की दिशा में निर्णायक साबित होंगे।

 पहलगाम में आतंकी हमले और विमान दुर्घटना के कारण आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी के जन्मदिन को सादगी से मनाने का निर्णय लिया था।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के निर्देश पर युवा कांग्रेस ने राजीव भवन परिसर में जहां वृक्षारोपण किया, वहीं एनएसयूआई ने अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के विद्यार्थिंयों के लिए ‘फुले’ फि़ल्म का प्रदर्शन किया।

युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शुभम जायसवाल के नेतृत्व में राजीव भवन परिसर में औषधीय पौधे नीम का रोपण किया गया। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल के प्रयास से अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के विद्यार्थिंयों को आमंत्रित कर राजीव भवन के हॉल में ‘फुले’ मूवी का प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल,पूर्व महापौर अजय तिर्की, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अम्बिकापुर शहर के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, मो इस्लाम, रामविनय सिंह,  अनिल सिंह, हेमंत तिवारी, अनूप मेहता, आशीष वर्मा, गुरुप्रीत सिद्धू, जमील खान,चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, जीवन यादव, निकी खान,  सोहन जायसवाल, लोकेश कुमार, आलोक सिंह, हिमांशु जायसवाल, संजय सिंह, नीतीश चौरसिया, अमित सिंह, विकास केशरी,  आशीष जायसवाल, मो इमरान, अमित वर्मा, अंशु गुप्ता, तरणजीत सिंह, अमित सिन्हा, गीता रजक, शकीला सिद्दकी, उर्मिला विश्वास, मंजू सिंह, अमित जायसवाल, इमरान सिद्दकी पप्पू, अंकित जायसवाल, बबन सोनी सुरेंद्र गुप्ता, लोलार सिंह आदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट