सरगुजा

नर्मदापुर में चलित थाना
09-Jun-2025 9:40 PM
नर्मदापुर में चलित थाना

अंबिकापुर, 9 जून। थाना कमलेश्वरपुर अंतर्गत ग्राम नर्मदापुर में थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर एवं पुलिस टीम द्वारा चलित थाना का आयोजन किया गया।

चलित थाना में ग्रामीणों को महिला सशक्तीकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों मे ध्वनि विस्तारक यंत्रो डीजे सिस्टम बिना वैध अनुमति के बजाने से मना किया गया साथ ही अनुमति पश्चात निर्धारित समय तक बजाने के संबंध में अवगत कराया गया।

 थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर उप निरीक्षक नवल दुबे द्वारा नवीन क़ानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में बता कर नागरिकों को जागरूक किया गया।

महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराध पॉक्सो एक्ट, टोनही प्रताडऩा के बारे में विस्तार से बताकर जागरूक किया गया।

 ग्रामीणों को यातायात के नियम, नशे के दुष्परिणाम, सायबर अपराध ऑनलाइन ठगी के बारे में बताकर विस्तार से चर्चा की गई। बाहरी अनजान व्यक्तियों से वित्तीय लेनदेन मे सतर्कता बरतने की बात बताई गई। पुलिस टीम द्वारा चलित थाना के दौरान आमनागरिकों की समस्याओं कों सुनकर उक्त शिकायतों का मौक़े पर निराकरण भी किया गया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, आरक्षक परवेज फिऱदौशी, मनोरथ सहित काफी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट