सरगुजा

थाना-चौकी में जनरल परेड
03-Jun-2025 10:31 PM
थाना-चौकी में जनरल परेड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 3 जून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा  राजेश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देशन में प्रति मंगलवार एवं शुक्रवार थाना/चौकियो मे जनरल  परेड का आयोजन कर पुलिस बल को अनुशासित रखने एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के कार्यछमता को बढ़ाये जाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना बतौली एवं थाना कमलेश्वरपुर, चौकी कुन्नी, चौकी केरजू में आज जनरल परेड का आयोजन किया गया।

थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा जनरल परेड के दौरान अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की वेशभूषा चेक किया गया। पुलिस बल को ड्यूटी एवं परेड के दौरान साफ सुथरी वर्दी पहनने के दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही थाना प्रभारियों द्वारा थाना परिसर में ही पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों की टोली बनाकर परेड कराया गया।

अधिकारियों/कर्मचारियों को थाना परिसर की साफ सफाई पर ध्यान देने के दिशा निर्देश दिए गए, तत्पश्चात थाना प्रभारियों द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियो/कर्मचारियों के कर्तव्यों की समीक्षा की गई एवं पुलिस टीम कों आमजनता के हित मे तत्काल अपनी सेवाएं देने के दिशा निर्देश दिए गए।

जनरल परेड के दौरान थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर उप निरीक्षक नवल दुबे, थाना बतौली से उप निरीक्षक संजय तिवारी, चौकी केरजू से सहायक उप निरीक्षक राजेश्वर महंत, एवं थाना/चौकी मे पदस्थ अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 


अन्य पोस्ट