सरगुजा

अभिषेक शर्मा निर्विरोध अध्यक्ष, टैक्स बार एसो. सरगुजा की कार्यकारिणी गठित
03-Jun-2025 10:30 PM
अभिषेक शर्मा निर्विरोध अध्यक्ष, टैक्स बार एसो. सरगुजा की कार्यकारिणी गठित

अंबिकापुर, 3 जून। टैक्स बार एसोसिएशन सरगुजा की नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु आयोजित बैठक में सर्व सम्मति से अधिवक्ता अभिषेक शर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। सचिव अमित जायसवाल एवं कोषाध्यक्ष पुनीत गुप्ता को बनाया गया।

टैक्स बार एसोसिएशन सरगुजा कार्यकारिणी वर्ष 2025 का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, सचिव अमित जायसवाल, कोषाध्यक्ष पुनीत गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रथम संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष द्वितीय उषा अग्रवाल,संयुक्त सचिव प्रथम कमलेश जायसवाल,संयुक्त सचिव द्वितीय शमसार अली, प्रचार एवं सांस्कृतिक सचिव मनोज कश्यप, ऑडिटर शुभम सिंघल,कार्यकारिणी सदस्य अजय केसरी,आकाश द्विवेदी,वेद प्रकाश शुक्ला, आशीष शर्मा,शिवा अग्रवाल को बनाया गया है।

इस चुनाव प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी सुलोचना पांडेय एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आर के ओझा,विनोद बंसल,प्रवीण मित्तल,एस के द्विवेदी,दिलीप पांडेय,एल पी वर्मा,डी के शर्मा,टी एस धनजल,योगेश जैन,शिवा अग्रवाल,सुदर्शन सिंह केशरी,अजेश तिवारी एवं अन्य सभी सदस्यों की  उपस्थिति में चुनाव संपन्न कराया गया।


अन्य पोस्ट