सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 31 मई। सरगुजा पुलिस में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक दिलबहार टोप्पो एवं प्रधान आरक्षक श्यामनारायण सिंह के अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पश्चात सेवानिवृत होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार मे सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई।
सम्मान समारोह के दौरान सेवानिवृत सहायक उप निरीक्षक दिलबहार टोप्पो स्वास्थ्यगत कारणों से विदाई सम्मान समारोह में उपस्थित नहीं हो सके, उनके स्थान पर सेवानिवृत सहायक उप निरीक्षक की पत्नी तेरेसा टोप्पो कार्यक्रम में उपस्थित हुईं एवं सेवानिवृत प्रधान आरक्षक श्यामनारायण सिंह व उनके परिजन विदाई सम्मान समारोह में शामिल हुए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि सहायक उप निरीक्षक दिलबहार टोप्पो एवं प्रधान आरक्षक श्यामनारायण सिंह ने ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन कर संवेदनशील पुलिसिंग में अपना सहयोग प्रदान किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सेवानिवृत सहायक उप निरीक्षक दिलबहार टोप्पो एवं प्रधान आरक्षक श्यामनारायण सिंह के परिजनों से चर्चा कर पुलिस परिवार के लिए कल्याण के लिए हरसंभव मदद करने की बात कही गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सेवानिवृत सहायक उप निरीक्षक दिलबहार टोप्पो, सेवानिवृत प्रधान आरक्षक श्यामनारायण सिंह कों स्वस्थ्य जीवन की शुभकामनायें देकर आगे निरंतर जीवन मे प्रगति करने की शुभकामनाएं दी गई।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत सहायक उप निरीक्षक के परिजनों एवं प्रधान आरक्षक को मोमेंटो प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई, साथ ही मौक़े पर ही सेवानिवृत सहायक उप निरीक्षक एवं सेवानिवृत प्रधान आरक्षक के सभी कार्यालयींन औपचारिकताये पूर्ण कर पी.पी.ओ. आदेश जारी किये गए।
विदाई सम्मान समारोह के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों,रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, निरीक्षक अंजू चेलक, उप निरीक्षक (एम) अभय सिंह, समस्त कार्यालयीन स्टाप एवं सेवानिवृत पुलिस अधिकारी-कर्मचारी के परिजन शामिल रहे।


