सरगुजा

निगम के लोनिवि दफ्तर में लगी आग, दस्तावेज सुरक्षित
29-May-2025 11:10 PM
निगम के लोनिवि दफ्तर में लगी आग, दस्तावेज सुरक्षित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 29 अप्रैल। नगर निगम अंबिकापुर के लोक निर्माण विभाग में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई,जिससे कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया, तब जाकर कार्य प्रारम्भ हो सका। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक निगम के कर्मचारी ने लोक निर्माण शाखा के कमरे से धुआं निकलता देख इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी। कर्मचारियों ने कमरे में रखे दस्तावेजों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच आग पर काबू पा लिया गया।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग का धुआं पूरे निगम परिसर में फैल गया। जिस कारण निगम का कामकाज ठप हो गया। निगम के अधिकारी-कर्मचारी बाहर खड़े रहे। निगम की बिजली भी बंद कर दी गई। निगम के दस्तावेजों को जलने से बचा लिया गया, लेकिन धुएं के कारण घंटों निगम का कामकाज ठप रहा।

निगम के आयुक्त डीएन कश्यप ने कहा कि, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगा था। सभी दस्तावेजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।


अन्य पोस्ट